Loading Now

दिल्ली बनाम मुंबई जंग: IPL 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला, जानें कौन जीतेगा?

दिल्ली बनाम मुंबई जंग

कब शुरु होगा दिल्ली-मुंबई मुकाबला :

नई दिल्ली : आज IPL 2025 में होने वाले दिल्ली बनाम मुंबई जंग में दोनों टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। यह इस IPL 2025 सबसे रोमांचक मुकाबला होने वाला है ऐसी उम्मीद की जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा। DC इस सीजन में अभी तक अजेय है, जबकि MI की टीम संघर्ष कर रही है।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों का स्वर्ग

  • अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल है।
  • पिछले साल यहाँ 250+ स्कोर देखने को मिले थे।
  • टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी

दिल्ली मुंबई क्रिकेट युद्ध में कौन पड़ेगा भारी?

हेड-टू-हेड: मुंबई का पलड़ा भारी

  • दोनों टीमों के बीच 35 मैच हुए, MI ने 19 जीते, DC ने 16 .
  • दिल्ली में हुए मुकाबलों में MI का 12-7 का रिकॉर्ड है

कौन बनेगा मैच का हीरो?

  • केएल राहुल (DC) : MI के खिलाफ उनका औसत औसत 65+ का है 2020 और 2022 में MI के खिलाफ शानदार शतक लगाए हैं।
  • रोहित शर्मा (MI): स्टार्क के खिलाफ स्ट्राइक रेट 200, लेकिन वह खराब फॉर्म से गुजर रहे है।
  • बुमराह की डेथ ओवर विशेषज्ञता और नियंत्रण, कुलदीप की स्पिन से कहीं ज़्यादा मैच विनिंग फैक्टर बनती है।

आशा की किरण: MI के पास अभी भी मौका है!

मुंबई इंडियंस (MI) को IPL 2025 में अब तक संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उनके पास अभी भी टूर्नामेंट में वापसी करने के कई कारण मौजूद हैं।

  • सूर्यकुमार यादव का शानदार फॉर्म
  • हार्दिक पांड्या की कप्तानी और ऑल-राउंड प्रदर्शन ।
  • जसप्रीत बुमराह की वापसी

हालांकि MI को शुरुआती मैचों में निराशा हाथ लगी है, लेकिन उनके पास विश्व चैंपियन खिलाड़ियों का दम है। अगर रोहित शर्मा और टिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज फॉर्म में लौटते हैं, तो MI किसी भी टीम को मात दे सकती है। दिल्ली बनाम मुंबई जंग में कौन जीतेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। DC के पास फॉर्म और टीम बैलेंस है, लेकिन MI कभी भी पलटवार कर सकती है।

Spread the love

Post Comment

You May Have Missed