मेहुल चोकसी गिरफ्तार: PNB घोटाले का आरोपी अब बेल्जियम की जेल में
मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी: बेल्जियम ने भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई की
मुंबई : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है।13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में शामिल होने के आरोप में वह भारत में वांछित था। बेल्जियम पुलिस ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर उसे हिरासत में लिया। चोकसी पर नकली दस्तावेजों के जरिए बेल्जियम में निवास पाने का भी आरोप है।
भगोड़े हीरा कारोबारी की धरपकड़ – बेल्जियम ने ED-CBI के दबाव में कार्रवाई की :
मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम को आधिकारिक अनुरोध भेजा है।
वह 13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले का प्रमुख आरोपी है
ED और CBI ने चोकसी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग व धोखाधड़ी के सबूत जुटाए हैं
अब तक उसकी 2,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
CBI सूत्रों के अनुसार, चोकसी ने PNB से 7,080 करोड़ रुपये का ऋण धोखे से लिया।
चोकसी पर बेल्जियम में नकली दस्तावेजों से निवास वीजा लेने का भी आरोप है।
PNB घोटाले का आरोपी बेल्जियम में हिरासत में – भारत की बड़ी कामयाबी :
मेहुल चोकसी को शनिवार को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह 2018 से भारतीय एजेंसियों से छिप रहा था।
ED के अनुसार, चोकसी और नीरव मोदी ने मिलकर PNB को झूठे LOUs (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) दिए।
CBI ने बताया कि यह घोटाला 2011-2017 के बीच हुआ और 14 बैंकों को नुकसान पहुंचा।
बेल्जियम में चोकसी की पत्नी प्रीति के सहारे उसे निवास वीजा मिला था।
इंटर पोल ने 2018 में चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
2021 में डोमिनिका देश से उसे एंटीगुआ वापस भेज दिया गया था।
PNB घोटाले की पूरी कहानी और वर्तमान स्थिति :
घोटाले का पर्दाफाश: फरवरी 2018 में PNB ने बताया कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने झूठे LOUs के जरिए 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
नीरव मोदी लंदन में: नीरव मोदी को 2019 में भगोड़ा घोषित किया गया और वह अब UK की जेल में है।
मेहुल चोकसी का भागना : 2018 में वह एंटीगुआ भाग गया और 2023 में बेल्जियम चला गया।
ED-CBI की कार्रवाई : ED ने चोकसी की संपत्तियों को जब्त कर लिया जबकि CBI ने उसके खिलाफ कई FIRs दर्ज की हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और भविष्य की कार्रवाई :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए कहा “यह घोटाला मोदी सरकार की नाकामी को दिखाता है।”
ED के निदेशक राहुल नविन ने कहा : “हम चोकसी को जल्द भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं।”
जब की बेल्जियम की सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
भारत सरकार बेल्जियम से चोकसी का तुरंत प्रत्यर्पण चाहती है जिसके लिए ED और CBI ने अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Post Comment