तमिलनाडु 12वीं रिजल्ट आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं, जिससे 2025 की परीक्षा में बैठे लाखों छात्रों को राहत मिली है।
सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE), तमिलनाडु ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2025 के नतीजे tnresults.nic.in और dge.tn.nic.in पर जारी किए हैं। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है।
लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.16% रहा, वहीं लड़कियों ने 96.70% की सफलता दर प्राप्त की।
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.03%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.70%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.16%
वोकेशनल स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत: 84.22%
सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 91.94%
2025: 95.03%
2024: 94.56%
2023: 94.03%
2022: 93.80%
2021: 100% (कोविड-प्रभावित)
2020: 92.34%
2019: 91.30%
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु 12वीं रिजल्ट पर कहा कि जो छात्र उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“यह परिणाम आपके जीवन की दिशा तय नहीं करता, बल्कि यह केवल एक शुरुआत है। माता-पिता अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें, उन पर दबाव न डालें।”
डीजीई जल्द ही रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन विंडो खोलेगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम और विषयवार अंक को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी भी गलती की स्थिति में अपने स्कूल प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।
Post Comment