मुंबई: मुंबई मॉनसून तैयारी 2026 आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक बार फिर मॉनसून की भारी बारिश और संभावित जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) नालों से गाद हटाने (De-silting) के अपने निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है।
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 8 मई तक 6.23 लाख मीट्रिक टन गाद हटाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन निगम अब तक केवल 4.59 लाख मीट्रिक टन गाद ही निकाल सका है। यह विफलता दर्शाती है कि शहर अपनी तैयारी में करीब 26 प्रतिशत पीछे है।
शहर की सबसे महत्वपूर्ण ‘मीठी नदी’ से गाद निकालने का काम सबसे धीमी गति से चल रहा है। 18 किलोमीटर लंबी इस नदी में केवल 37.83% काम ही पूरा हो पाया है।
विशेष रूप से माहिम कॉजवे, धारावी, सायन और BKC कनेक्टर जैसे इलाकों में स्थिति चिंताजनक है, जहाँ अभी तक काम ने रफ्तार भी नहीं पकड़ी है।
इसे भी पढ़े : तमिलनाडु में विजय मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कल सुबह 11 बजे
हालत का जायजा लेने के लिए मेयर रितु तावड़े ने खुद मुलुंड, कुर्ला, घाटकोपर और भांडुप जैसे संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। उन्होंने साकीनाका मेट्रो और अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड जैसे प्रमुख जंक्शनों पर चल रहे कामों में देरी पर नाराजगी जताई।
मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 मई की अंतिम समय सीमा तक 8.30 लाख मीट्रिक टन गाद हटाने का कुल लक्ष्य पूरा किया जाए, ताकि भारी बारिश के दौरान ट्रैफिक और आम जनजीवन प्रभावित न हो।
इसे भी पढ़े : NESCO ड्रग ओवरडोज़ : मास्टरमाइंड ‘मार्क’ की गिरफ्तारी से मची खलबली,
जहाँ पश्चिमी उपनगरों में काम की गति 60% के पार है, वहीं पूर्वी उपनगर केवल 39% पर ही अटके हैं। गोवंडी, देवनार और शिवाजी नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के निवासियों ने ‘M’ और ‘L’ वार्ड के नालों की सफाई न होने पर मोर्चा खोल दिया है।
स्थानीय वकील अब्दी अब्बास सैयद ने मेयर और कमिश्नर को पत्र लिखकर चेताया है कि डंपिंग ग्राउंड के पास होने के कारण यहाँ ओवरफ्लो और बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा है।
इसे भी पढ़े : “घरेलू गैस नए नियम” में बड़ा बदलाव: अब एक घर में नहीं चलेंगे दो कनेक्शन,
नगर निगम के अधिकारियों ने दबी जुबान में स्वीकार किया कि इस साल टेंडरों के आवंटन में देरी हुई, जिससे काम समय पर शुरू नहीं हो सका। हालांकि, प्रशासन अब ‘युद्धस्तर’ पर काम करने का दावा कर रहा है।
सवाल यह है कि क्या तीन हफ्तों के भीतर शेष 43% काम पूरा हो पाएगा या मुंबईकर एक बार फिर पानी में डूबी सड़कों पर चलने को मजबूर होंगे?
मुंबई मॉनसून तैयारी 2026: खास है और मुंबई मॉनसून तैयारी 2026 और मॉनसून तैयारी 2026 शुरू।
इसे भी पढ़े : केरल कांग्रेस नेता हंगामा चेरियन फिलिप महिला विधायक से छेड़छाड़ आरोप
Post Comment