कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट जारी ! “7 लाख स्टूडेंट्स का इंतज़ार खत्म
KSEAB ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, यहां चेक करें
कर्नाटक : 8 अप्रैल 2025 को आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका 7 लाख छात्र बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज 12:30 बजे कक्षा 12वीं यानी 2nd PUC रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। अब छात्र अपना कर्नाटक 2nd PUC परिणाम karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट की घोषणा और समय :
- इस साल कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा 1 मार्च से 20 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी। इस परीक्षा में राज्यभर से 7 लाख से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
- रिजल्ट की घोषणा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई और फिर दोपहर 1:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव कर दिया जायेगा ।
कर्नाटक 12वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स :
१) आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर विज़िट करें।
२) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें – होमपेज पर “Karnataka 2nd PUC Result 2025” लिंक खोजें और क्लिक करें।
३) लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें – रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
४) सबमिट बटन दबाएं – सही जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
५) रिजल्ट स्क्रीन पर देखिए – अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
परिणाम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ :
कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा के परिणाम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ हर छात्र को ध्यान में रखनी चाहिए। सबसे पहले, ऑनलाइन उपलब्ध होने वाला परिणाम प्रारंभिक (प्रोविजनल) होगा। आपकी मूल अंकतालिका (मार्कशीट) बाद में छात्रों को उनके स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी, इसलिए इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने स्कूल से संपर्क बनाना होगा ।
साथ ही साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसका अर्थ है कि यदि किसी विषय में कुल 100 अंक हैं, तो छात्रों को कम से कम 35 अंक लाने होंगे। विशेष रूप से, यदि विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, तो थ्योरी में न्यूनतम 25 अंक और प्रैक्टिकल में कम से कम 11 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करता है कि छात्रो ने विषय के दोनों भागों में संतोषजनक प्रदर्शन किया है। निचे ग्रेडिंग सिस्टमको भी प्रकाशित किया गया है ।
- 85% और उससे अधिक: डिस्टिंक्शन
- 60% से 84.99% के बीच: फर्स्ट क्लास
- 50% से 59.99% के बीच: सेकंड क्लास
- 35% से 49.99% के बीच: थर्ड क्लास
- 35% से कम: फेल
2024 vs 2025: क्या दोहराए जाएंगे पिछले साल के आंकड़े ?
अगर हम इस साल के रिजल्ट की तुलना 2024 के आंकड़ों से करते हैं, तो यह जानना दिलचस्प होगा कि पिछले साल कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 10 अप्रैल को जारी किया गया था। उस समय कुल 6,98,378 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,81,079 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इन छात्रों में से 5,52,690 ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, जिससे परीक्षा में शामिल हुए छात्रों में कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा।
स्ट्रीम के हिसाब से प्रदर्शन पर नज़र डालें तो विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था , जहां पास प्रतिशत 89.96% रहा। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में 80.94% और कला स्ट्रीम में 68.36% छात्र उत्तीण हुए। ये आंकड़े यह साफ दिखाता हैं कि विज्ञान स्ट्रीम लगातार टॉप पर बनी हुई है।
जहां तक लिंग के आधार पर प्रदर्शन की बात की जाये तो , लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था । लड़कियों का परीक्षा में उत्तीण प्रतिशत 84.87% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीण प्रतिशत 76.98% था। यह अंतर दर्शाता है कि शैक्षणिक क्षेत्र में लड़कियां लगातार अच्छा कर रही हैं और हर साल बेहतर साबित हो रही हैं।
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले साल का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था, और इस साल भी यह उम्मीद की जा रही है की 2025 में भी छात्र उसी ऊर्जा और मेहनत के साथ आगे बढ़ेगे।



Post Comment