Loading Now

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परिणाम 2025 घोषित: ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड रिजल्ट आज 5 मई को दोपहर 1 बजे आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यह परिणाम जारी किया जाएगा। कक्षा 12 परीक्षा में 15.13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया जो फरवरी से मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी। बोर्ड के अनुसार, छात्र दोपहर बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉगिन करके मार्कशीट देख सकेंगे। इस साल परीक्षा में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड रिजल्ट २०२४ :

पिछले साल की तुलना में इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। 2024 में कुल 15,13,909 छात्रों ने HSC परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 8,21,450 छात्र और 6,92,424 छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुई थीं। कुल 13,29,604 परीक्षार्थी पास हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.37% रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.60% जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44% रहा।

  • कला वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिशत: 84.05%
  • वाणिज्य वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.95%
  • विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.09%
  • व्यवसायिक पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण प्रतिशत: 87.55%
  • इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि विज्ञान वर्ग का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

नौ संभागीय बोर्डों के परिणाम शामिल :

इस बार महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड रिजल्ट में नौ संभागीय बोर्डों के परिणाम शामिल किए गए। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, लातूर, अमरावती, कोंकण और संभाजीनगर शामिल हैं। हर जिले के आंकड़े अलग-अलग प्रतिशत के अनुसार सार्वजनिक किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष 360 नकल के मामले दर्ज किए गए थे। बोर्ड की नकल-विरोधी नीति के चलते मामलों में कमी दर्ज हुई है।

डिजिटल और भौतिक मार्कशीट वितरण :

  • बोर्ड ने बताया कि डिजिटल मार्कशीट तुरंत वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
  • छात्रों को mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in पर लॉगिन करना होगा।
  • 6 मई से छात्रों को उनके कॉलेज से भौतिक मार्कशीट भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
  • जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • असफल छात्र जुलाई या अगस्त में पूरक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

परिणाम कैसे देखें? आसान प्रक्रिया :

१) hscresult.mkcl.org या mahresult.nic.in वेबसाइट पर जाएँ।

२) कक्षा 12/HSC परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

३) रोल नंबर व माँ का पहला नाम भरें और सबमिट करें।

४) स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, पीडीएफ में डाउनलोड करें।

५) भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

Spread the love

Post Comment

You May Have Missed