बंगाल में बवाल: सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या,
कोलकाता/उत्तरी 24 परगना: चंद्रनाथ रथ की हत्या पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की ऐतिहासिक लहर के बीच चुनाव के बाद की हिंसा ने राज्य को दहला दिया है।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी और उनके कार्यकारी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में निर्मम हत्या कर दी गई।
बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम तब दिया, जब रथ अपने घर लौट रहे थे। इस घटना ने बंगाल के राजनीतिक तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
दुस्साहसिक वारदात: कार रोककर सीने में उतारी गोलियां
जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना के पूर्व कर्मी चंद्रनाथ रथ रात करीब 10:20 बजे अपनी कार से मध्यमग्राम के डोलतला इलाके से गुजर रहे थे। तभी दो से चार मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया।
चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर कार की खिड़की के पास पहुंचा और बहुत करीब (Point Blank Range) से उन पर तीन गोलियां चला दीं। रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके ड्राइवर को गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ओडिशा फटकार ओडिशा: दलितों से थाना साफ कराने पर भड़का
सुवेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार: “यह 15 साल के महाजंगल राज का नतीजा”
घटना की खबर मिलते ही सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस हत्या को “बेरहमी से की गई सोची-समझी साजिश” करार दिया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी की थी।
उन्होंने निवर्तमान टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह बंगाल में पिछले 15 सालों से चले आ रहे ‘महाजंगल राज’ का अंत है। अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है, लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता संभालते ही इन पर नकेल कसेगी।” हालांकि, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।
टीएमसी ने दी सफाई, सीबीआई जांच की मांग
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है। टीएमसी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले की अदालत की निगरानी में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।
टीएमसी ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों में उनके भी तीन कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, जिसके लिए बीजेपी समर्थित तत्व जिम्मेदार हैं।
इसे भी पढ़े : बंगाल चुनाव नतीजे 2026: दीदी का किला ढहा, बीजेपी ने रचा इतिहास,
पुलिस की कार्रवाई: 200 FIR और 433 गिरफ्तारियां
राज्य के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता ने बताया कि चुनाव नतीजों के बाद से अब तक हिंसा के संबंध में कुल 200 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मध्यमग्राम के जिस इलाके में हत्या हुई, वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इसे भी पढ़े : NESCO ड्रग ओवरडोज़ : मास्टरमाइंड ‘मार्क’ की गिरफ्तारी से मची खलबली,
सियासी उबाल: विपक्ष के नेता के PA की हत्या एक ‘संदेश’
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसे एक राजनीतिक संदेश बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के निजी सहायक की हत्या करना यह दर्शाता है कि हार से हताश लोग किस हद तक गिर सकते हैं।
बंगाल के अन्य जिलों जैसे बशीरहाट और बरानगर से भी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले और गोलीबारी की खबरें आ रही हैं, जिससे साफ है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले राज्य में शांति बहाली एक बड़ी चुनौती होगी।
इसे भी पढ़े : जबलपुर नाव हादसा: येलो अलर्ट के बीच ‘नर्मदा क्वीन’ ने भरी मौत की उड़ान,



Post Comment