मुंबई : आज 12 अप्रैल 2025 UPI सर्विस डाउन होने वजह से पूरे भारत में डिजिटल भुगतान सेवाये ठप हो गया। पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप्स काम नहीं कर रहे। उपभोगताओ ने सोशल मीडिया पर समस्याएं शेयर कीं।
डाउनडिटेक्टर पर 1200 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। 66% यूजर्स को भुगतान में दिक्कत आई। 34% उपभोगताओ ने फंड ट्रांसफर न होने की बात कही।
UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) भारत की सबसे लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों पर काम करता है।
कैसे काम करता है UPI ?
UPI के फायदे :
यूपीआई आउटेज संक्षिप्त जानकारी :
पिछले कुछ हफ्तों में यूपीआई सिस्टम दूसरी बार बुरी तरह फेल हुआ है। 26 मार्च को हुए UPI सर्विस डाउन ने पूरे देश में डिजिटल भुगतान को ठप कर दिया था, जिसे NPCI ने तकनीकी खामी बताया। इसके ठीक एक सप्ताह बाद 2 अप्रैल को फंड ट्रांसफर में गंभीर समस्याएँ सामने आईं, जहाँ पैसा भेजने के बावजूद रकम नहीं पहुँची। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दबाव और अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर इन समस्याओं की मुख्य वजह हैं। NPCI के प्रवक्ता ने हालिया घटनाओं पर “हम सिस्टम स्थिरता पर काम कर रहे हैं” का बयान दिया है।
Post Comment