AP इंटर रिजल्ट 2025: BIEAP 1st, 2nd Year के नतीजे जारी
AP इंटर रिजल्ट 2025 आज 11 बजे जारी :
आज 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे AP इंटर रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (BIEAP) ने 1st और 2nd वर्ष के नतीजे जारी किए हैं। छात्र अधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in l पर अपने अंक देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु :
रिजल्ट डेट: 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11 AM बजे से ऑनलाइन।
टॉपस : कृष्णा (93%), गुंटूर (91%), NTR (89%)।
व्हाट्सएप पर रिजल्ट जाने : ‘Hi’ लिखकर 9552300009 पर भेजें।
DigiLocker : DigiLocker ऐप पर BIEAP रिजल्ट चेक करें
AP इंटर 2025 परीक्षा तिथियाँ :
इस वर्ष, आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षाएँ निर्धारित समय पर आयोजित की गईं। प्रथम वर्ष की परीक्षाएँ 1 मार्च 2025 से शुरू हुईं, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएँ 3 मार्च 2025 से प्रारंभ हुईं। दोनों वर्षों की परीक्षाएँ क्रमशः 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को संपन्न हुईं।
अंतिम परीक्षाएँ :
प्रथम वर्ष की अंतिम परीक्षा 19 मार्च 2025 को आधुनिक भाषा (Modern Language) के साथ संपन्न हुई, जबकि द्वितीय वर्ष की अंतिम परीक्षा 20 मार्च 2025 को भूगोल (Geography) विषय के साथ समाप्त हुई।
सप्लीमेंट्री एग्जाम की जानकारी :
जो छात्र फेल हुए हैं, वे मई-जून 2025 में सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी। AP इंटर रिजल्ट 2025 की मार्कशीट में छात्रों का नाम, विषयवार अंक और ग्रेड दिखेगा। अगर कोई गलती हो तो 1 महीने के अंदर स्कूल को सूचित करें।
मंत्री नारा लोकेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए नतीजे। उन्होंने बताया कि इस साल 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Post Comment