“स्वतंत्र भारद्वाज न्यायिक हिरासत” दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान संजय आजाद पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा एक दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद आरोपी को ड्यूटी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) अंजलि सिंह के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच और पूछताछ के लिए आरोपी की 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी मांगी थी। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने निवास स्थान पर हुई सुनवाई के बाद आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। अब आरोपी को सोमवार को संबंधित नियमित अदालत में पेश किया जाएगा।
कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में जज के आवास पर हुई थी सुनवाई
सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शनिवार को स्पेशल जज (SC-ST एक्ट) एस.पी.एस. लालर के कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित आवास पर आरोपी को पेश किया गया था। पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पहले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।
अदालती कार्रवाई के दौरान आरोपी की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (Chief LADC) पीयूष सचदेवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए और पक्ष रखा।
इसे भी पढ़े : “पीएम मोदी SRCC मेट्रो” ने शेयर किया सफर का वीडियो,
बुलंदशहर से हुई थी गिरफ्तारी, पॉडकास्ट में कबूला था जुर्म
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 4 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया।
मामले के गिरफ्तारी आधार पत्र (Grounds of Arrest) के अनुसार, यह कार्रवाई एक कथित पॉडकास्ट इंटरव्यू के वायरल होने के बाद शुरू हुई। इस इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय आजाद के सिर पर अपने हाथ में पहने कड़े से हमला किया था। इस घटना में स्वतंत्र भारद्वाज के साथ एक अन्य व्यक्ति सूरज भी आरोपी के रूप में शामिल है।
इसे भी पढ़े : “दिनेश शर्मा उप-राज्यपाल” अंडमान और निकोबार के नए उप-राज्यपाल बने
SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने और गिरफ्तारी का मिला था आश्वासन
शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ऋषव रंजन ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में सांसद चंद्रशेखर आजाद, पीड़ित संजय आजाद और कानूनी प्रतिनिधि मौजूद थे।
इसे भी पढ़े :“कंगना रनौत मंडी विवाद” MP LAD फंड पर अधिकारियों को लगाई फटकार,
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मामले में SC-ST अधिनियम की प्रासंगिक और कड़ी धाराएं जोड़ी जाएंगी और आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस आश्वासन के तुरंत बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। हालिया घटनाक्रम में न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतंत्र भारद्वाज न्यायिक हिरासत का निर्देश दिया है ताकि साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।
इसे भी पढ़े : “नेपाल बाढ़ बचाव अभियान” बाढ़ के 11 दिन बाद 60 वर्षीय महिला को निकाला



Post Comment