CWC बैठक कांग्रेस मांगें कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की चार घंटे चली अहम बैठक में पार्टी ने देश के वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को लेकर कई बड़े प्रस्ताव पारित किए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा।
बैठक के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों की आलोचना करते हुए युवाओं, परिसीमन, महिला आरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।
लोकसभा सीटों पर रुख:पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस की मांग है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को अगले 25 वर्षों तक संवैधानिक रूप से स्थिर (फ्रीज) रखा जाए।
2029 से महिला आरक्षण:कांग्रेस ने मांग की है कि वर्तमान 543 सीटों के आधार पर ही 2029 के आगामी चुनावों से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
इसे भी पढ़े :“सत्येंद्र जैन न्यायिक ” 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया;
शिक्षा-से-रोजगार का नया रोडमैप:मल्लिकार्जुन खड़गे ने मौजूदा शिक्षा प्रणाली में रटंत विद्या और परीक्षाओं के मानकीकरण की आलोचना करते हुए क्रिटिकल थिंकिंग को बढ़ावा देने वाले ढांचे की वकालत की। CWC ने अपने शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक महीने के भीतर शिक्षा सुधारों पर राज्य-विशिष्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
पेपर लीक पर राष्ट्रव्यापी अभियान:पार्टी ने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक एक “महामारी” का रूप ले चुका है। NEET-UG मामले और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है।
‘वंदे मातरम’ पर 1937 का रुख कायम:कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह 1937 की अपनी ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पद ही गाएगी।
इसे भी पढ़े : “दारा सिंह रिहाई ” सुप्रीम कोर्ट की ओडिशा सरकार को सख्त चेतावनी: ‘
युवा मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से पार्टी ने छात्रों के मुद्दों, E20 पेट्रोल नीतियों के पर्यावरणीय प्रभाव और अन्य प्रशासनिक चिंताओं को लेकर जमीनी स्तर पर अभियान चलाने का खाका तैयार किया है।
इसे भी पढ़े : “आज़म खान ED छापेमारी”अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
खड़गे ने पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि वे उन युवाओं को एक मजबूत और व्यावहारिक विकल्प प्रदान करें जो मौजूदा व्यवस्था से निराश महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय मुद्दों और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा के बीच सामने आईं CWC बैठक कांग्रेस मांगें
इसे भी पढ़े : “तेजस्वी यादव राजभवन मार्च” NEET पेपर लीक पर पुलिस का एक्शन,
Post Comment