“मुंबई न्यू मॉनसून मेन्यू”मुंबई के टॉप रेस्टोरेंट्स में पेश हुए अगस्त के नए फूड
मुंबई न्यू मॉनसून मेन्यू मुंबई में बारिश के मौसम के साथ ही खाने के शौकीनों के लिए एक से बढ़कर एक नए जायके पेश किए जा रहे हैं। अगस्त के इस महीने में शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट्स ने कोरियन स्ट्रीट फ़ूड, टोक्यो-स्टाइल रामेन, पारंपरिक महाराष्ट्रीयन थाली, और प्रामाणिक थाई करी जैसे कई नए मॉनसून मेन्यू लॉन्च किए हैं।
यदि आप भी इस मॉनसून में बाहर जाकर नए खान-पान का अनुभव लेना चाहते हैं, तो मुंबई के इन प्रमुख आउटलेट्स पर टेबल रिज़र्व कर सकते हैं:
EL&N London: कोरियन मॉनसून ट्विस्ट
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित Jio World Plaza का EL&N London कोरियन-स्टाइल लिमिटेड-एडिशन मेन्यू लेकर आया है।
खास डिशेज़: कोरियन चिली चिकन बाओ, सियोल चीज़ कॉर्नडॉग और एवोकाडो कॉर्न क्राउन।
ड्रिंक्स: क्लाउड चाय लट्टे और पार्ले-जी चाय क्लाउड।
स्थान: Jio World Plaza, G ब्लॉक, BKC, मुंबई।
कीमत: खाना ₹375+ और ड्रिंक्स ₹195+ से शुरू।
इसे भी पढ़े : “आज़म खान ED छापेमारी”अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
SpiceKlub, बाबुलनाथ: मॉलिक्यूलर गैस्ट्रोनॉमी
साउथ मुंबई के बाबुलनाथ में SpiceKlub ने अपना नया आउटलेट खोला है, जो शुद्ध शाकाहारी खाने को मॉडर्न अंदाज़ में परोसता है।
खास डिशेज़: पाव भाजी फोंड्यू, पानी पुरी, नानज़ा, और फ़्लावर पॉट डेज़र्ट।
स्थान: चौथी मंज़िल, आदित्य बिड़ला सेंटर, बाबुलनाथ, ग्रांट रोड (W)।
कीमत: ₹899* प्रति व्यक्ति से शुरू।
पाना, फेयरफील्ड बाय मैरियट: ‘जमवा चलो जी’ पारसी उत्सव
अंधेरी वेस्ट स्थित फेयरफील्ड बाय मैरियट में 14 से 23 अगस्त तक घर जैसे पारंपरिक पारसी खाने का 10-दिवसीय उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
खास डिशेज़: धनसाक, पात्रा नी मच्छी और खास रविवार ब्रंच।
स्थान: फेयरफील्ड बाय मैरियट, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट।
समय: 14 से 23 अगस्त (शाम 7 बजे से डिनर)।
इसे भी पढ़े : “दारा सिंह रिहाई ” सुप्रीम कोर्ट की ओडिशा सरकार को सख्त चेतावनी: ‘
सोमा, ग्रैंड हयात: प्रामाणिक महाराष्ट्रीयन दावत
सांताक्रूज़ स्थित ग्रैंड हयात का सोमा रेस्टोरेंट कोंकण और मराठवाड़ा की खास क्षेत्रीय थालियाँ पेश कर रहा है।
खास डिशेज़: काला मटन, सगोटी वड़े, प्रॉन्स सुक्का, भाकरी, सोल कढ़ी और मोदक।
स्थान: ग्रैंड हयात मुंबई, सांताक्रूज़ ईस्ट।
कीमत: शाकाहारी थाली ₹1,800++ और मांसाहारी थाली ₹2,200++।
नारा थाई, वर्ली: थाई ‘करी शॉप’
वर्ली का नारा थाई रेस्टोरेंट उत्तरी और दक्षिणी थाईलैंड की क्षेत्रीय करी और नूडल बाउल्स का संगम लेकर आया है।
खास डिशेज़: मासमैन लैंब करी, सदर्न करी बाउल, हट याई फ्राइड चिकन और खास थाई कॉकटेल।
स्थान: रहेंजा अल्टिमस, पांडुरंग बुधकर मार्ग, वर्ली।
कीमत: दो लोगों के लिए लगभग ₹3,500।
इसे भी पढ़े : “सत्येंद्र जैन न्यायिक ” 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया;
गैजिन, खार: टोक्यो स्टाइल रामेन
खार में स्थित गैजिन ने स्ट्रीट-स्टाइल जापानी रामेन काउंटर की शुरुआत की है।
खास डिशेज़: ट्रिपल पोर्क टोंकत्सु, रोबाटा चिकन पैटन, स्मोक्ड डक माचा युज़ू और ट्रफल मशरूम रामेन।
स्थान: लोटिया पैलेस, लिंकिंग रोड, खार वेस्ट।
कीमत: दो लोगों के लिए लगभग ₹3,500।
कैफ़े कोमो एक्सो व वॉल्टर्स: स्ट्रीट फ़ूड और कम्फ़र्ट ड्रिंक्स
कैफ़े कोमो एक्सो (काला घोड़ा): मानसून स्पेशल कॉर्न रिब्स, ला डोल्से वीटा स्पेगेटी और ब्राउन बटर लट्टे (कीमत: ₹1,000++ दो लोगों के लिए)।
वॉल्टर्स (सभी आउटलेट्स): सियोल से प्रेरित ‘कोरियन ड्रॉप’ में कोरियन फ्राइड चिकन बर्गर, बुल्गोगी लैंब बर्गर और के-चीज़ टोस्टी (31 अगस्त तक उपलब्ध; बर्गर ₹325 से शुरू)। झमाझम बारिश के मौसम में लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए पेश हुआ मुंबई न्यू मॉनसून मेन्यू
इसे भी पढ़े : “नलसार दीक्षांत समारोह CJI” सूर्यकांत बोले- ‘कभी स्वीकार नहीं किया



Post Comment