Loading Now

UGC NET 2026 Re-Exam: NTA कराएगा दोबारा परीक्षा,

UGC NET Re-Exam 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून 2026 सत्र के लिए आयोजित UGC-NET परीक्षा के तीन प्रमुख विषयों—इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी—की परीक्षा को रद्द करते हुए दोबारा आयोजित (Re-Exam) करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों की ओर से मिली शिकायतों के बाद गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

इस पुनः परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र, शहर और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

संसद का मॉनसून सत्र 2026 अनिश्चित काल के लिए स्थगित: पास हुए 11 बिल,

दोबारा परीक्षा का शेड्यूल (Re-Exam Dates & Shift Timings)

NTA द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार री-एग्जाम की तारीखें इस प्रकार हैं:

विषय (Subject)परीक्षा तिथि (Date)शिफ्ट और समय (Shift & Timing)
इंग्लिश (English)9 सितंबर 2026पहली शिफ्ट (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे)
कॉमर्स (Commerce)9 सितंबर 2026दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे)
सोशियोलॉजी (Sociology)10 सितंबर 2026पहली शिफ्ट (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे)

इसे भी पढ़े  : ऑपरेशन सिंदूर अजित डोभाल का बड़ा बयान: बोले— देश कड़ा प्रहार में सक्षम’

क्यों लिया गया री-एग्जाम का फैसला?

22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित 87 विषयों की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न-पत्रों में भारी गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच समिति ने समीक्षा में निम्नलिखित बड़ी खामियां पाईं:

तथ्यात्मक व भाषा की गलतियां: प्रसिद्ध विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के गलत शीर्षक और व्याकरण/लिंग-वचन की गंभीर त्रुटियां।

अनुवाद व मानक शब्द: हिंदी अनुवाद में स्थापित अवधारणाओं के लिए अजीब व गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल।

सवालों का दोहराव: पिछले वर्षों की परीक्षाओं से काफी संख्या में सवालों को ज्यों का त्यों दोहराया गया था।

समिति का स्पष्ट मानना था कि गड़बड़ियों का दायरा इतना बड़ा था कि महज सवालों को हटाकर या ग्रेस मार्क्स देकर निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की जा सकती थी।

इसे भी पढ़े  : अनंत महाराज नेताजी विवाद टिप्पणी: पर FIR दर्ज,

अन्य 84 विषयों के लिए ‘आंसर की’ (Provisional Answer Keys) जारी

इसके साथ ही NTA ने शेष 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति सवाल चुनौती का शुल्क ₹200 तय किया गया है। इसके अलावा Joint CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा की भी प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के बदलाव और नए एडमिट कार्ड जारी होने के बीच जानें UGC NET Re-Exam 2026 की पूरी इनसाइड स्टोरी

इसे भी पढ़े “तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र एफडीए” कमिश्नर की कड़ी कार्रवाई से हड़कंप,

Spread the love

Post Comment

You May Have Missed