“पीएम मोदी गुजरात – महाराष्ट्र दौरा: 35,000 करोड़ की सौगात,
पीएम मोदी गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान देश को 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। अपने संबोधन में उन्होंने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की 7.8% जीडीपी विकास दर को एक नई उम्मीद करार दिया।
वडोदरा में रेलवे, हाईवे और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां वे 8 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026’ के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
2,800 किलोमीटर लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) राष्ट्र को समर्पित
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 2,800 किलोमीटर लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) रहा, जिसे प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के विकसित भारत की ‘लाइफलाइन’ बताया।
परियोजना की मुख्य बातें:
कनेक्टिविटी में क्रांति: वेस्टर्न DFC का अंतिम चरण पूरा होने से अब नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) सीधे उत्तर प्रदेश के दादरी से जुड़ गया है।
मालगाड़ियों को हरी झंडी: पीएम मोदी ने न्यू सानंद, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू JNPT से नई मालगाड़ियों को रवाना किया। इसके अलावा, टांडा रोड से वडोदरा के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा की भी शुरुआत की गई।
परिवहन में गति: पीएम ने कहा कि पहले एक ही ट्रैक पर पैसेंजर और मालगाड़ियां चलने से दोनों की रफ्तार धीमी होती थी, लेकिन DFC के चालू होने से अब देश का व्यापार और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क अत्यधिक तेज हो जाएगा।
इसे भी पढ़े : “मुंबई PMO फर्जी अधिकारी ” रोहन पारेख 11 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में
‘नाराज फूफा’ और ‘झूठ की गूंज’: विपक्ष पर तीखा हमला
विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की कार्यसंस्कृति की तुलना पूर्ववर्ती सरकारों से की। कांग्रेस और राहुल गांधी पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए उन्होंने कहा:
धीमी फाइलों की राजनीति: पीएम मोदी ने बताया कि DFC की योजना 2004 में बनी थी और 2006 में कंपनी गठित हुई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में लटकती रहीं। 2014 में एनडीए सरकार आने के बाद इस काम में तेजी लाई गई और आज 2,800 किमी का काम पूरा हो चुका है।
‘नाराज फूफा’ तंज: परियोजनाओं पर सवाल उठाने वालों की तुलना घर के “नाराज फूफा” से करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग हर विकास कार्य में कमियां निकालते हैं और पूछते हैं कि ‘ट्रक ड्राइवर क्या करेंगे’, लेकिन अब ऐसे लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
‘झूठ की गूंज’ बनाम युवा शक्ति: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि देश का युवा सच को समझता है और वह ‘झूठ की गूंज’ से गुमराह होने वाला नहीं है।
इसे भी पढ़े : “राजनीतिक चंदा विवाद” चुनावी फंडिंग की पारदर्शिता पर खड़े हुए गंभीर सवाल
युवाओं से AI और ग्रीन एनर्जी में एक्सपर्ट बनने का आह्वान
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति को आने वाले समय की तकनीकों में महारत हासिल करनी होगी। सरकार सोलर, विंड, हाइड्रो और न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है।
इसे भी पढ़े : “विशाखा राउत अयोग्यता” फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले मे हाईकोर्ट से झटका,
उन्होंने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी और डेटा फिनटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की अपील की। हाल ही में राज्य के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी गुजरात के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते नजर आए
इसे भी पढ़े : “भारतीय सेना AASHVAST लैब”मिलिट्री ड्रोन में चीनी पार्ट्स की जांच करेगी



Post Comment